पटना, मार्च 18 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी चिकित्सक निजी प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। सरकार इस संबंध में नीति ला रही है। वे बुधवार को नवादा जिले के आईटीआई मैदान और जमुई के लछुआड़ में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुलभ स्वास्थ्य सुरक्षित जीवन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिला एवं प्रखंड के अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र बनाया जा रहा है। राज्य में प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। पहले कितनी खराब स्थिति थी। बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.