हापुड़, मार्च 26 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित एफसीआई से एक ट्रक में चावल के सरकारी कट्टे गाजियाबाद जा रहे थे। बुधवार की रात को जैसे ही ट्रक मोदीनगर रोड पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने कालाबाजारी करने के लिए चावल के कट्टों को उतार लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके पर करीब सात चावल के कट्टों को छोड़कर फरार हो गए।बुधवार रात को एक ट्रक में एफसीआई से एक ट्रक सरकारी खाद्यान्न लेकर मोदीनगर के रास्ते गाजियाबाद की ओर जा रहा था। रात करीब दस बजे मोदीनगर रोड पर पेपर मिल के सामने एफसीआई के खाद्यान्न के बोरों से भरा एक ट्रक आकर रुका था। जिसके बाद उसमें से कुछ लोगों ने चावल से भरे कट्टों को उतारना शुरू कर दिया था। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस टीम के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.