बक्सर, मार्च 23 -- बोले के लिए ......... कृष्णाब्रह्म क्षेत्र में बंद हैं दर्जनों चापाकल, पीएचईडी नहीं ले रहा सुधि बंद चापाकलों की मरम्मत के लिए विभाग नहीं कर रहा सार्थक पहल फोटो संख्या- बक्सर, निज प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक देने एवं तापमान में वृद्धि के बाद ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या पैदा हो गई। जिले के विभिन्न गांवों में लगे सरकारी चापाकल समुचित रख-रखाव व देखभाल के अभाव में बंद पड़े हैं। मौसम में हुए आमूलचूल बदलाव के बाद लोगों को प्यास का अहसास शिद्दत से होने लगा है। परन्तु, विडंबना यह है कि ग्रामीण इलाकों के चौक-चौराहों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे चापाकल फेल हो गए हैं। ऐसे में पेयजल को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पीएचईडी बक्सर द्वारा सदर प्रखंड के साथ जिले के डुमरांव, सिमरी, राजपुर, नावानगर, ब्रह्मपुर, इटाढ...