मेरठ, मार्च 16 -- तहसील क्षेत्र के गांव अगवानपुर में किसानों ने सरकारी चकरोड़ पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। किसानों का कहना है कि पड़ोसी दबंगों ने चकरोड़ तोड़कर अपने खेत में मिला लिया और खंभे लगाकर रास्ता बाधित कर दिया, जिससे खेतों से गन्ना लाने में भारी दिक्कत हो रही है। ग्राम अगवानपुर, परगना किठौर निवासी बौर सिंह पुत्र रिसाल, अजय पुत्र महेन्द्र और सरफाज ने उपजिलाधिकारी मवाना को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके खेत पर जाने वाली एक सरकारी चकरोड़ पर पड़ोसी जयपाल, अमर सिंह पुत्र खचेडू और ललित पुत्र जयपाल ने जबरदस्ती उक्त चकरोड़ को तोड़कर अपने खेत में मिला लिया है। किसानों का आरोप है कि जांच के लिए पहुंचे राजस्व कर्मियों ने भी मौके पर संतोषजनक पैमाइश नहीं की, जिससे विवाद जस का तस बना हुआ है।पीड़ित किसानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.