लखनऊ, अप्रैल 28 -- राजस्व और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को शिवपुरा गांव के सरकारी चकमार्ग को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। मौके पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रास्ता खुलवाया गया। जिससे ग्रामीणों का आवागमन फिर से शुरू हो सका। निगोहा, उतरावां के शिवपुरा गांव के ग्रामीणों ने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव की राजकुमारी ने सरकारी चकमार्ग पर जबरन कब्जा कर चहारदीवारी खड़ी कर ली है। इससे मनरेगा योजना के तहत बनने वाले चकमार्ग का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। शिकायत के बाद मंगलवार को मोहनलालगंज तहसील की राजस्व टीम और निगोहां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...