पाकुड़, जून 30 -- प्रखंड के असकंधा गांव में सरकारी गोचर जमीन पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गई है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा जबरन सरकारी गोचर भूमि को खेत का स्वरूप देकर उस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। इसी को लेकर सोमवार को ग्रामीण जुल्लू शेख, शंकर भगत, अजीर हुसैन, पिंकू मंडल, चिरंजीत साहा, विष्णु मंडल, बिमल मंडल, समीर मंडल, बरुन मंडल ने विरोध करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- आदेश के तीन वर्ष बाद भी नहीं खाली हुआ अतिक्रमणग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो सरकारी संपत्ति पर स्थायी अतिक्रमण हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमाफिया योजनाबद्ध तरीके से सरकारी जमीन पर खेती शुरू कर भविष्य में उस पर अपना दाव...