फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की जल्द ही व्यापक नेत्र जांच की जाएगी। इस अभियान के तहत दिल्ली स्थित एम्स के नेत्र विभाग की विशेषज्ञ टीम विद्यार्थियों की आंखों सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच करेगी। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत होने वाली इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बढ़ रही आंखों की कमजोरी और उससे जुड़ी समस्याओं के कारणों का पता लगाना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एम्स के नेत्र विभाग से जुड़े डॉक्टरों और विशेषज्ञों की 17 सदस्यीय टीम जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों में जाकर छात्रों की स्क्रीनिंग करेगी। टीम बच्चों की आंखों की रोशनी, दृष्टि क्षमता और आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं की जांच करेगी। इसके अलावा बच्चों के साम...