सरकारी गेहूं चोरी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा में लदा था 16 बोरी खाद्यान्न
हरदोई, मई 30 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज गांव में केंद्रीय भंडारण निगम गोदाम के बाहर सदर उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू ने शुक्रवार रात छापेमारी की। इस दौरान 16 बोरी सरकारी गेहूं, एक ई-रिक्शा और एक कांटा संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। शुक्रवार रात गोदाम से मनमाने तरीके से गेहूं की बोरियां बाहर ले जाने की शिकायत की गई। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर मयंक कुंडू ने देर शाम नायब तहसीलदार, लेखपालों और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक छापेमारी की। जांच के दौरान गोदाम के निकट टीम को एक ई रिक्शा में लदा करीब 16 बोरियां खाद्यान्न बरामद हुआ। मौके पर रखा एक कांटा भी जब्त किया गया। इन उपकरणों का उपयोग गेहूं को ढोने और तौलने के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बरामद गेहूं, ई-रिक्शा और का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.