बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया, संवाददाता। खाड़ी देशों में बढ़े तनाव और मध्य-पूर्व में छिड़ी जंग की आंच रसोई और बाजार के साथ ही सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों तक भी पहुंच गई है। केंद्रों पर किसानों के उत्पाद खरीदकर रखने के लिए बोरों का अभाव है। इससे निपटने के लिए विपणन विभाग ने कोटेदारों और मिलरों से दो लाख 52 हजार बोरों की मांग की है। किसानों को स्वयं बोरा लाने और उसके एवज में पैसा देने की भी तैयारी विभाग कर रहा है।हाट गोदाम रानीगंज, लालगंज में बोरा के अभाव में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। किसान बोरा के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। सुरेमनपुर दियरांचल के किसान नागेंद्र सिंह, अनिल सिंह, रामसागर सिंह, रघुनाथ यादव, मिथिलेश और राहुल शर्मा आदि ने बताया कि किसी भी क्रय केंद्र पर बोरा उपलब्ध नहीं है। हाट निरीक्षक परीक्षित आनंद ने स्वीकार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.