मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। शहर काजी तनवीर आलम ने ईद-उल-फितर पर्व मनाए जाने को लेकर पैगाम जारी करते हुए कहा कि ईद पर्व पर नमाज अदा करने के लिए सरकारी गाइड लाइन का पालन करें और सड़क पर नमाज अदा न करें, बल्कि अपने आसपास की मस्जिद में ईद की नमाज पढ़े। बुधवार को शहर काजी तनवीर आलम ने ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देते हुए फरमाया कि ईद की असली खुशी तब है जब हम अपने आसपास के गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी इसमें शामिल करें। ज़कात, सदक़ातुल-फितरा और सदक़ा देकर उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर प्रात: 8 बजे होगी। जो लोग ईदगाह में नमाज़ अदा करने से रह जाएं वो अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा करें। सरकारी गाइडलाइंस का पालन करें और सड़कों पर नमाज़ अदा ना करें। अल्लाह से दुआ करें कि वो हमारे मुल्क और पूरी दुनिया में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.