संतकबीरनगर, मई 21 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालेपार में सरकारी राशन की दुकान से राशन की अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। विभागीय अधिकारियों की जांच में भी पुष्टि हुई। मामले में पूर्ति निरीक्षक विकास खंड बेलहर कलां अभिषेक कुमार गौतम की तहरीर पर बेलहर कलां पुलिस ने महिला कोटेदार रीना देवी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गयी।

जांच की प्रक्रिया विकास खंड के पूर्ति निरीक्षक अभिषेक कुमार गौतम ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि बेलहर कलां क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालेपार में उचित दर विक्रेता की सरकारी राशन की दुकान है। 27 अप्रैल 2026 को दूरभाष पर दुकान पर राशन वितरण के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुयी थी कि कोटेदार द्वारा ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद्यान्...