नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न सरकारी खाली पड़ी जमीनों की वर्तमान स्थिति तथा उनके संभावित उपयोग की समीक्षा के लिए राजस्व विभाग, विभिन्न नागरिक एजेंसियों एवं पश्चिमी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।

सरकारी भूमि का महत्व मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की अमूल्य संपत्ति है और इसका प्रत्येक इंच दिल्लीवासियों के हित में उपयोग होना चाहिए। इन भूमि पर अतिक्रमण या उपेक्षा होने देने के बजाय पार्किंग, सामुदायिक केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पार्क तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। सरकारी खाली जमीनों को कचरा अथवा निर्माण...