सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने का आदेश
कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय प्रधानों एवं प्रधान लिपिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक सरकारी खरीद वास्तविक सार्वजनिक आवश्यकता, स्वीकृत बजट तथा सक्षम प्राधिकारी की प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर ही की जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सरकारी खरीद से संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी खरीद प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना रहा। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.