सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी, मुकदमा
कानपुर, जून 11 -- चकेरी। जाजमऊ में दो आरोपितों ने युवक से सरकारी कॉलोनी दिलाने के नाम पर 1.90 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित को जब कॉलोनी नहीं मिली तो उन्होंने आरोपितों से रकम वापस मांगी। इस पर अरोपितों ने जाति सूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी के आदेश पर जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के मोतीनगर निवासी अमित गौतम के अनुसार, उनके ऑफिस में तिवारीपुर जाजमऊ निवासी सत्यम तिवारी कंप्यूटर चलाता था। पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2023 में सत्यम ने उन्हें बताया कि सरकारी आवास योजना के तहत सरकारी कॉलोनी सजारी में अलकनंदा योजना के ऑफलाइन फॉर्म विकास भवन में भरे जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने उनसे भी फॉर्म भर देने और 45 हजार रुपये में कॉलोनी आवंटित करा देने का झांसा दिया। पीड़ित आरोपित के झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.