सरकारी केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही खरीदा जाएगा धान
अमरोहा, अगस्त 18 -- खाद्य एवं विपणन विभाग ने धान खरीद की तैयारियों का खाका खींच लिया है। जिले में धान खरीद के लिए 14 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। आगामी एक अक्तूबर से जिले में धान खरीदी शुरू होगी। इससे पहले धान खरीद के सभी तैयारियों को मुकम्मल करने के निर्देश संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। गत वर्ष जिले में 17 केंद्रों पर धान खरीद हुई थी। इस बार केंद्रों की संख्या घटा दी गई है। किसानों को सरकारी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर धान की खेती की जा रही है। जिले में अभी तक धान की फसल अच्छी चल रही है। अगेती धान की फसल में बालियां निकलने लगी हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में जिले में धान की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.