सरकारी कृषि गोदाम पर बीज खरीद के लिए लगी किसानों की भीड़
संतकबीरनगर, जून 10 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय कृषि गोदाम हैंसर व पौली में उच्च गुणवत्ता वाले धान पीआर-126, पीआर-128, सांभा मंसूरी, सोना मंसूरी, संभा सब-1 एनडीआर और ढैंचा बीजों की भारी मांग के कारण किसानों की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा इस बार सरकार द्वारा खरीफ सीजन के लिए 50% अनुदान पर प्रमाणित बीज और मुफ्त मिनी किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।खरीफ का सीजन शुरू होने के बाद राजकीय कृषि गोदाम हैंसर व पौली में धान के प्रमाणित व अच्छी क्वालिटी के बीज खरीदने के लिए क्षेत्र के कोने कोने से किसान पहुंच रहे। मंगलवार को तेज धूप होने के बावजूद दर्जनों किसान कृषि गोदाम पर पहुंचे। किसान उच्च गुणवत्ता वाले धान के बीजों की खरीद के लिए उत्साहित नजर आए। मूंगफली उत्पादन वाले क्षेत्र हकीमपुर के किसान राजाराम, शोभनाथ राजभर, कमलेश राजभर, चंद्रिका प्रसाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.