सरकारी कुएं के सौंदर्यीकरण में गुमटी बनी बाधा
गिरडीह, जून 30 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार स्थित सरकारी कुएं के सौंदर्यीकरण कार्य में एक गुमटी बाधा बनी हुई है। इसे लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि कुएं के बगल में लगी गुमटी के कारण सौंदर्यीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है और पूरे कार्य का स्वरूप भी छिप जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि गुमटी हटाने की मांग को लेकर कई बार थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी, एसडीएम व जिला उपायुक्त को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैठक के बाद ग्रामीण एकजुट होकर गुमटी के पास पहुंचे और संचालक को 24 घंटे के भीतर गुमटी हटाने का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय के भीतर गुमटी नहीं हटाई गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.