मैनपुरी, अगस्त 6 -- मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा की। इस योजना के तहत मैनपुरी को 1700 लोगों को ऋण देने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके सापेक्ष महज 351 आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण किए जाने की जानकारी दी गई। ये स्थिति सामने आने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व बैंकर्स को निर्देश दिए कि वे योजना से खिलवाड़ न करें और पात्रों तक समय रहते ऋण पहुंचाएं। बैठक में बताया गया कि एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई और इंडियन बैंक योजना के तहत ऋण देने में बड़ी लापरवाही कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष के चार महीने गुजर चुके हैं लेकिन सेंट्रल बैंक ने एक भी आवेदन पर ऋण नहीं दिया। जबकि 12 ऋण आवेदन पत्रों को बैंक ने निरस्त कर दिया। एचडीएफसी बैंक को 108 आवेदन भेजे गए थे। इसमें से 8 आव...