बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में मदरसा संचालकों को सरकारी कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी खुद को सरकारी प्रक्रिया से जुड़ा बताकर मदरसों में जबरन अग्निशामक यंत्र लगाने का दबाव बना रहे थे और इसके बदले मोटी रकम ऐंठ रहे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगयाखुर्द निवासी मैनुद्दीन पुत्र यूसुफ, जो एक स्थानीय मदरसे में खंजाची के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 12 मई को दोपहर करीब एक बजे डीके दुबे नामक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ मदरसे में जबरदस्ती घुस आया। आरोपियों ने झांसा दिया कि सरकार की नई योजना के तहत सभी मदरसों में अग्निशाम...