बलरामपुर, मई 16 -- ​बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में मदरसा संचालकों को सरकारी कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने खुद को सरकारी प्रक्रिया से जुड़ा बताकर मदरसों में जबरन अग्निशामक यंत्र लगाने का दबाव बनाया और इसके बदले मोटी रकम वसूली। ​मदरसे में पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद देहात कोतवाली की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगयाखुर्द निवासी मैनुद्दीन पुत्र यूसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक स्थानीय मदरसे में खंजाची के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- सरकारी कार्रवाई का डर दिखाकर मदरसों से वसूली आरोप है कि 12 मई दोपहर करीब एक बजे डीके दुबे नामक व्यक्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके मदरसा पहु...