साहिबगंज, मई 15 -- पतना। प्रखंड के दलाही अमरपुर में आंगनवाड़ी सेविका रिक्त पद पर आमसभा बीते 13 मई को होनी थी। इस क्रम में छोटा महागामा में आम सभा के क्रम में सरकारी कर्मी के साथ कथित रूप से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाते हुए महिला पर्यवेक्षिका फुल कुमारी ने सदाम अंसारी के खिलाफ बरहेट थाना में शिकायत की है। इस मामले में बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने भी संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि प्राप्त लिखित शिकायत पर जांच कर आवश्यक कार्र्रवाईर् की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...