दरभंगा, मार्च 8 -- घनश्यामपुर। गौड़ाबौराम अंचल क्षेत्र की कसरौर बसौली पंचायत में 'हर घर नल का जल' योजना के लिए चयनित भूमि पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और अंचल कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गौड़ाबौराम सीओ के आवेदन पर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गत 28 फरवरी को कसरौर बसौली पंचायत के वार्ड चार में 'हर घर नल का जल' योजना के अंतर्गत चयनित भूखंड का स्थल निरीक्षण किया जा रहा था। पीएचईडी के जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीण अवध बिहारी झा उर्फ मलबर उक्त भूखंड पर बांस-बल्ला लगाकर अस्थायी निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों द्वारा सरकारी योजना के लिए चयनित भूमि पर हो रहे अस्थायी निर्माण को रोकने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.