उन्नाव, दिसम्बर 11 -- बांगरमऊ, संवाददाता। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत बुधवार को की। सभी सचिवों ने शासकीय कार्यों के लिए मोटर चालित निजी वाहनों के उपयोग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया। बुधवार सुबह सभी ब्लॉक कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद साइकिलों से अपने-अपने कार्य क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। सचिव बोले, यह कदम उनकी मांगों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया गया है। इससे पहले, पांच दिसंबर को आंदोलन के दूसरे चरण में सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने स्वयं को शासकीय वाट्सअप ग्रुप से अलग कर लिया था। साथ ही, समन्वय समिति ने बीडीओ अनिल कुमार सिंह को एक मांगपत्र भी सौंपा था। मांगपत्र में प्रमुख मांग य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.