सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,होगी सख्त कार्रवाई
सिद्धार्थ, मई 6 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जेडीसी बस्ती मंडल निर्मल कुमार ने मंगलवार को बर्डपुर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पटलों का जायजा लिया और अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जेडीसी ने मनरेगा के अंतर्गत कराए गए दो पक्के कार्यों से संबंधित फाइलों की जांच की। उन्होंने एकाउंटेंट से ग्रांट पंजिका प्रस्तुत करने को कहा लेकिन संबंधित कर्मचारी इसे उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर जानकारी दी गई कि एकाउंटेंट दो दिन पूर्व ही तैनात हुए हैं और अभी उन्हें पूर्ण कार्यभार नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या त्रुटि पाए जाने पर जिला स्थापना शाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.