सरकारी कार्यों में अनियमिता पर दो राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई का डीएम ने दिया आदेश
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता को लेकर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने मुशहरी और मोतीपुर अंचल से जुड़े दो गंभीर मामलों में संबंधित राजस्वकर्मियों के खिलाफ एफआईआर, निलंबन और विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। इसमें मुशहरी अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी वीरेन्द्र राम पर लगे आरोपों की जांच में पाया गया कि वसीयतनामा और व्यवहार न्यायालय की ओर से जारी सत्यापित सच्ची प्रतिलिपि एक-दूसरे से भिन्न थी। वसीयतनामा में छेड़छाड़ भी की गई थी। यह विभागीय नियमों की स्पष्ट अनदेखी है। वर्तमान में वीरेन्द्र राम का स्थानांतरण पूर्वी चंपारण हो चुका है। आयुक्त के आदेश के आलोक में डीएम ने समाहर्ता, पूर्वी चंपारण को पत्र भेजकर यथाशीघ्र वीरेन्द्र राम को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.