अररिया, अप्रैल 28 -- अररिया, संवाददाता सोमवार को डीएम विनोद दूहन समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के गायब नौ कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। डीएम ने जिन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया उनमें पारगमन प्रशाखा, स्थापना प्रशाखा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अभिलेखागार तथा बैंकिंग प्रशाखा आदि शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में उपस्थिति पंजी, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की विस्तृत जांच की गई। जांच के क्रम में पारगमन प्रशाखा से एक, स्थापना प्रशाखा से तीन, बैंकिंग प्रशाखा से एक तथा सामाजिक सुरक्षा कोषांग से एक कर्मी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दो कर्मी बिना अवकाश स्वीकृत कराए हुए अवकाश पर थे। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ें अधिकारी : डीएम जबकि अभिलेखागार से एक कर्मी...