नोएडा, जून 21 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने शनिवार शाम सरकारी कार्यालय में गाड़ी लगवाने का नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे में एक अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए। पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी को देहरादून निवासी मोनिका राजौरिया ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके पास दो व्यवसायिक वाहन स्विफ्ट डिजायर और अर्टिगा कार हैं। वह दोनों वाहन को टैक्सी में चलाती हैं। कुछ समय पहले पति नितिन राजौरिया एक टैक्सी व्हाट्सऐप ग्रुप के संपर्क में आए। ग्रुप से जुड़ने के बाद एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने बताया कि वह व्यवसायिक वाहनों की बुकिंग कराता है। आरोपी ने अपनी पहचान पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी परविंदर कुमार चौहान के रूप में बताई। उसने कहा क...