महोबा, मई 27 -- महोबा, संवाददाता। गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए पानी की इंतजाम किए गए है। मगर विभागों में लगे वाटर कूलर की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपके अपने अखबार ने प्याऊ की पड़ताल की जिसमें लापरवाही देखने को मिली। बस स्टैंड में वाटर कूलर खराब, यात्री परेशान यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की मार, पानी के बिना फरियादी लाचारगर्मी की स्थिति इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। पारा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इन दिनों पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है। शहर की बात करें तो राहगीरों के लिए प्याऊ और वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। बुधवार को शहर के बस स्टैंड में लगे वाटर कूलर की दशा खराब मिली। यहां राहगीरों के लिए लगाया गया वाटर कूलर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। नगर पालिका के द्वारा यहां र...