रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तीन वर्ष से अधिक अवधि से कार्यरत नाजीर, बिलिंग क्लर्क एवं बिलिंग ऑपरेटर से संबंधित अद्यतन विवरणी आगामी शनिवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने दिया है। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के साथ डीसी ऋतुराज ने बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता तथा भुगतान प्रक्रियाओं की समीक्षा करना था।बैठक के दौरान डीसी ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालय की ओर से विगत एक वर्ष में किए गए सभी प्रकार के भुगतानों का समुचित मिलान सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.