बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- नावकोठी, निज संवाददाता। सरकारी कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित हो। प्रशासन चले गांव कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने ये बातें कहीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सात निश्चय योजना फेज-3.0 लांच हो चुकी है। इसके तहत सभी क्षेत्रों में व्यापक कार्ययोजनाओं को धरातल पर मूर्तरूप देना है। उन्होंने दो गुना रोजगार एवं दुगुनी आय अर्जित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अंचलाधिकारी को सरकारी भूमि की पहचान कर उस पर रोजगारोन्मुखी गतिविधियां प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। कहा कि बिहार समृद्ध उद्योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.