फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। खाड़ी देशों में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात की आशंकाओं का असर शहर की प्रशासनिक व्यवस्था, बैंकिंग गतिविधियों और औद्योगिक माहौल पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्तर से संसाधनों के सीमित उपयोग, ईंधन बचत और सतर्कता बरतने की अपील के बाद जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यक्रमों में वाहनों के काफिलों में कटौती की कवायद शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सम्राट ने सबका काफिला घटाया, सरकारी बैठकें ऑनलाइन भी; मोदी की अपील के बाद फैसलासरकारी कार्यक्रमों में कटौती साथ ही लघु सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में होने वाली बैठकों को सीमित करने और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने की तैयारी की है। शहर में विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर आये दिन जिला स्तर पर बैठकें की जाती हैं।...