साहिबगंज, जून 30 -- कोटालपोखर । कोटालपोखर थाना पुलिस ने मंगलवार को रंगदारी मांगने, जान से मारने का प्रयास करने व सरकारी काम में बाधा डालने के कथित आरोप में चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में कोटालपोखर थाना क्षेत्र के रहिमटांड़ माइनिंग चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह राजमहल पंचायत सचिव दिनेश कुमार ने थाना में केस दर्ज कराया था। कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...