जौनपुर, अप्रैल 26 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छितौना गांव में भूमि विवाद के मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत की जांच के लिए राजस्व टीम और पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां जांच के बाद विपक्षी पक्ष को जमीन में हस्तक्षेप न करने का निर्देश दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षी पक्ष के लोग मिट्टी डालकर रास्ता बनाने लगे। सूचना पर लेखपाल अर्चना वर्मा मौके पर पहुंचीं तो आरोपित एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पुलिस से अभद्रता मामले में चार गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पत्थरगड्डी उखाड़ने पर आठ के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.