ग्रेटर नोएडा, अगस्त 29 -- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में सरकारी और डिफेंस रिहायशी कॉलोनियों में नए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के लिए मीटर सिक्योरिटी डिपॉजिट पर थोड़े समय के लिए छूट मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) 17 सितंबर तक 6000 रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर 100 फीसदी छूट दे रही है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, आईजीएल के अनुसार इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, दफ्तरों और अर्द्धसैनिक बलों की रिहायशी कॉलोनियां और कर्मचारियों के क्वार्टरों के साथ ही ऐसे घरों से जुड़े सर्वेंट क्वार्टर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी रिहायशी आवासों में पीएन...