सरकारी कर्मियों के इलाज के लिए रिम्स बीमा योजना से जुड़ा
रांची, अगस्त 24 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में इलाज की राह अब आसान होगी। राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत रिम्स को सूचीबद्ध अस्पताल बनाया गया है। सोमवार को रिम्स प्रबंधन और बीमा कंपनी टाटा एआईजी के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। रिम्स प्रबंधन के अनुसार, योजना से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत रिम्स में इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे कर्मचारियों को इलाज के लिए रिम्स में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान रिम्स निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक सह योजना के नोडल पदाधिकारी, टाटा एआईजी के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के जेएसएएस के पदाधिकारी मौजूद थे। रिम्स निदेशक ने कहा कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.