सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी सुविधाएं
देहरादून, जुलाई 18 -- देहरादून। सरकार और पीएनबी के बीच राज्य के नियमित कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के वेतन खातों के लिए समझौता हुआ है। इसके तहत राज्यकर्मियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह प्रीमियम सैलरी पैकेज और Rs.1.50 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। दावा है कि पीएनबी ऐसा करने वाला पहला बैंक बन गया है। यह समझौता निदेशक (कोषागार) अमिता जोशी और पीएनबी ज़ोनल हेड अनुपम के बीच संपन्न हुआ। इस मौके पर पीएनबी सर्किल हेड अभिनंदन सिंह, सहायक महाप्रबंधक चतुर्भुज बारिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। योजना के तहत कर्मचारियों को Rs.3 करोड़ का हवाई बीमा, Rs.12 लाख का टर्म लाइफ बीमा, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, लॉकर और लोन में विशेष छूट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह भी पढ़ें- पीएमजेजबीवाई योजना के लाभार्थी को दो लाख का चेक सौपा यह भी पढ़ें- पीएमजेजबीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.