नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- 8th Pay Commission latest update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद अहम माने जा रहे 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है, जो आने वाले समय में सैलरी, भत्तों और पेंशन स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है। आयोग ने अब कर्मचारियों के संगठन, यूनियन और सरकारी संस्थानों से सीधे संवाद की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत अप्रैल के अंत में नई दिल्ली में और मई की शुरुआत में पुणे में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जहां विभिन्न पक्ष अपनी मांगें और सुझाव सीधे आयोग के सामने रख सकेंगे। यह भी पढ़ें- 35% से अधिक उछलेगा इस चर्चित कंपनी का शेयर? अभी 101 रुपये पर है कीमतकब और कहां होंगी बैठकें? नई दिल्ली में ये बैठकें 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को होंगी, जबकि पुणे में 4 और 5 मई को बातचीत का कार्यक्रम तय कि...