नई दिल्ली, जून 28 -- केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर इस समय 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर टिकी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर नई सैलरी कब लागू होगी, फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और वेतन में कितनी बढ़ोतरी मिलेगी? इसी बीच 8वें वेतन आयोग ने अपनी प्रक्रिया को तेज करते हुए कर्मचारी संगठन, यूनियनों और विभिन्न हितधारकों के साथ लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। आयोग का उद्देश्य सभी पक्षों की राय लेकर ऐसा वेतन ढांचा तैयार करना है, जो कर्मचारियों और सरकार दोनों के लिए संतुलित हो। आयोग की सिफारिशों का सीधा असर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनर्स पर पड़ेगा। इनमें डिफेंस सेक्टर के कर्मचारी और पेंशनभोगी भी शामिल हैं, यानी कुल मिलाकर करीब 1.15 करोड़ लोग इस आयोग के फैसलों से प्रभावित होंगे। यह भी पढ़...