जहानाबाद, अप्रैल 17 -- जनता दरबार में 25 लोगों ने अपनी समस्याओं से कराया अवगत अरवल, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अमृषा बैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 25 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, कब्जा, बंटवारा, डिजीटल धोखाधड़ी, मापी, राजस्व विभाग, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, आईसीडीएस कार्यालय, विद्युत विभाग, पंचायत शाखा, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित समस्याएं थी। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों क...