नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- पिछले दिनों नायरा और जियो-बीपी के दाम बढ़ाने के बावजूद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने फ्यूल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं कीं। रोजाना की तरह आज 14 अक्टूबर को भी सुबह छह बजे ही इन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दीं। राहत की बात यह है कि आज भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत Rs.102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत Rs.95.20 प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, फरीदाबाद में पेट्रोल 103.35 रुपये और डीजल 96.01 रुपये है। यानी पूरे देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, कच्चा तेल आज 106 डॉलर के पार हो गया है।सऊदी अरामको पर मिसाइल अटैक और कच्चे तेल के रेट सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के मुख्यालय पर मंगलवार को मिसाइल अटैक के दौरान आग लग गई। ब्लूमबर्ग के मुता...