सरकारी ऐप पर अभियंताओं ने भरी झूठी रिपोर्ट
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ट्राली ट्रांसफार्मर से 40 दिनों तक बिजली सप्लाई और जले ट्रांसफार्मर की निजी वर्कशॉप में मरम्मत कराने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। नगर निगम उपकेंद्र के अभियंताओं ने गांधी नगर (सिगरा) में लगे ट्राली ट्रांसफार्मर की ऐप पर झूठी रिपोर्ट भर दी। जांच में सामने आया है कि गांधी नगर में 400 केडब्ल्यूएच ट्रांसफार्मर जला तो उसकी जगह ट्राली ट्रांसफार्मर लगाया गया था। अभियंताओं ने एपसेबी ऐप पर 26 मई को ट्राली ट्रांसफार्मर लगाने की एंट्री की थी। जबकि, चौकाघाट डिविजन के एक्सईएन कुमार सौरभ झा के पास जीपीएस कैमरा से जो फोटो पहुंची, उसमें 21 मई की तारीख अंकित है। यह भी पढ़ें- विद्युत बोर्ड के पूर्व व वर्तमान के कई अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई उस तारीख को दोपहर 2:10 मिनट पर फोटो खींची गई थी। इस फोटो में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.