जहानाबाद, मई 30 -- करपी। प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी की ओर से शनिवार को एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला सचिव डॉ. एसएम सगीर ने की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी एवं अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। डॉ. सगीर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को अपनी बात रखने का अधिकार है तथा असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष तेज...