फरीदाबाद, जनवरी 29 -- हरियाणा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के खोखले दावों की एक घटना ने पोल खोल कर रख दी है। फरीदाबाद के फरीदाबाद सिविल हॉस्पिटल में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के शव को रिक्शा पर लादकर ले जाना पड़ा। इस हृदयविदारक घटना के दौरान उसका बच्चा भी साथ था। लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया। वहीं, इस घटना को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में शव ले जाने का प्रावधान नहीं है, मृतकों के लिए मोर्चरी वैन की व्यवस्था होती है, जो रेड क्रॉस के माध्यम से दी जाती है।कई घंटे इंतजार करता रहा परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला गुनगुन फरीदाबाद के सारण गांव में किराए पर रहता है और रिक्शा चलाकर दिहाड़ी मजदूरी कर वह परिवार का गुजारा चलाता है। उसकी पत्नी सुमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.