बुलंदशहर, मार्च 31 -- नगर के मुख्य डाकघर इमारत में विभाग के कर्मचारी की मिली भगत से जुआ खेल रहे संविदा कर्मी समेत चार लोगों से पुलिस ने ताश गड्डी व रुपए बरामद किए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य डाकघर की इमारत में जुआ खेलने की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर पुलिस डाकघर के गेट पर पहुंची, किंतु अवकाश होने के चलते मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। पुलिस ने चार दिवारी कूद कर परिसर के एक कमरे में चार लोगों को जुआ खेलते पाया। पुलिस ने उनके पास से ताश गड्डी व रुपए बरामद कर कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जुआरियों में एक डाकघर का संविदा कर्मी भी शामिल है, चारों के खिलाफ जुआ एक्ट धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। डाक पोस्टमास्टर प्रदीप कुमार ने मामला संज्ञान में न होने...