सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक में दाखिले को 10 से आवेदन
पटना, जुलाई 9 -- बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसिलिंग (पीजीईएसी)-2026 की अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है। वैध गेट स्कोर वाले अभ्यर्थी 10 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पर्षद के अनुसार अभ्यर्थियों को बीसीईसीईबी के पीजीईएसी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 19 तक किया जा सकेगा। पीजीईएसी का रैंक कार्ड व काउंसिलिंग कार्यक्रम 24 जुलाई को जारी किया जाएगा, जबकि काउंसलिंग की विस्तृत तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी。 यह भी पढ़ें- Bihar PGEAC 2026: बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.