बगहा, मई 26 -- बगहा/वाल्मीकिनगर,हसं/एप्र। वाल्मीकिनगर स्थित सरकारी आवास व जमीन पर सरकारी शिक्षको के द्वारा भी अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। कब्जा करने के बाद उसमे रह भी रहे हैं। ऐसे सभी शिक्षको पर विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही अतिक्रमणवाद भी चलाया जाएगा। सरकारी आवास पर अवैध तरीके से रहने वाले शिक्षको की संख्या 51 के करीब है। इस मामले को लेकर कार्यपालक अभियंता शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकिनगर द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को विभागीय पत्र निर्गत करते हुए कहा गया है, कि शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकि नगर अंतर्गत सरकारी आवास, जमीन का अतिक्रमण शिक्षा विभाग से संबंधित शिक्षको और शिक्षिकाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया हैं। इन शिक्षकों और शिक्षिकाओं की सूची शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकि नगर के कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल...