गोंडा, मार्च 25 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल के कर्मचारियों को सिर छिपाने के लिए आवास की दरकार है। अस्पताल परिसर में मौजूद एक दर्जन से अधिक आवास ढहा दिए गए हैं। कई कर्मचारी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में लिए हैं, तो कई बाहर किराए पर रह रहे हैं। बाहर रहने के कारण आपात स्थिति में वह समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां तक कि सीएमएस तक को उधारी के घर में बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में रहना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमएस डा देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के आवास के लिए पत्राचार किया गया है। समस्या का समाधान होगा। जिला महिला अस्पताल में एसएनसीयू व दो सौ बेड के एमसीएच विंग के साथ मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ी लेकिन कर्मचारी बेघर होते चले गए। एमसीएच विंग के निर्माण के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारि...