गया, मई 30 -- बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने गया जी दौरे के दौरान राजद और लालू परिवार पर निशाना साधा। शनिवार को एक होटल में विभागीय बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं होता, बल्कि यह पद और दायित्व के आधार पर दी जाने वाली सुविधा है। पद छोड़ने के बाद निर्धारित नियमों के तहत आवास खाली करना अनिवार्य है। राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने के संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर रह चुके लोगों से कानून और व्यवस्था के प्रति सम्मान की अपेक्षा की जाती है। यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी के बंगला खाली नहीं करने के चैलेंज पर मंत्री नंद किशोर का दलित कार्ड, बोले- अभिशाप बन गया यदि कोई अधिकारी सेवानिवृत्ति या तबादले के बाद भी सरकार...