रुद्रपुर, जून 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र परिसर स्थित सरकारी आवासों में शनिवार को ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी के चार मामले पकड़े। जांच के दौरान चार कर्मचारियों के सरकारी आवासों में बिना मीटर लगाए सीधे केबल डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। ऊर्जा निगम की एसडीओ अन्नू अरोरा ने बताया कि बिजली चोरी की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने सरकारी आवासों का निरीक्षण किया। जांच में चार आवासों में बिजली मीटर नहीं लगे मिले और सीधे केबल के माध्यम से बिजली चोरी की पुष्टि हुई। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छापे मारकर 12 जगह बिजली चोरी पकड़ी एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम लगातार अभियान चला रहा...