पीलीभीत, फरवरी 28 -- बीसलपुर। सरकारी अस्पताल में अपनी मां के साथ दवा लेने आई युवती का एक युवक ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव निवासी महिला बीते दिवस 12 फरवरी को समय दोपहर करीब एक बजे अपनी पुत्री के साथ सरकारी अस्पताल बीसलपुर में दवा लेने गई। वह दवाई का पर्चा बनवाने गई और पुत्री को अस्पताल गेट पर बैठा गई थी। जब पर्चा बनवाने के बाद आई तो उसकी पुत्री नहीं थीं। पता किया तो लोगों ने बताया कि एक युवक जबरन अपहरण कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने बरेली के फरीदपुर के धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.